दुर्ग MLA अरुण वोरा ने अधिकारियों की ली बैठक: विकास कार्यो में हो रही देरी पर जताई नाराजगी… ठगड़ा बांध के लोकार्पण सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

भिलाई। आज दुर्ग कलेक्ट्रेट सभागृह में विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग कलेक्टर पुस्पेंद्र मीना , महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर के उपस्थिति में निगम अधिकारियों की बैठक ली । विधायक वोरा में शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की एवं विकास कार्यों में लापरवाही न करने की बात कही । बता दे की दुर्ग शहर में अभी बहुत से विकास कार्य चलाएं जा रहे है कुछ कार्य पूर्ण हो चुके है वही कुछ कार्य प्रगति पर है, अपूर्ण कार्यों को पूरे करने में हो रही देरी पर विधायक वोरा ने नाराजगी भी जताई।

विधायक वोरा ने कहा कि राज्य सरकार की मदद से शहर में 100 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य किए जा चुके हैं । विधायक निधि शहर में नाली , सड़क, लाइट एवं अन्य विकास कार्यों हेतु निगम को दिए है । लेकिन वह कार्य बहुत धीमी गति से पूर्ण हो रहे है। कलेक्ट्रेट सभागृह में बैठे अधिकारियों से विधायक वोरा ने प्रश्न पूछा कि ठगडा बांध का कार्य कब तक पूर्ण होगा , क्योंकि ठगड़ा बांध का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथो करना है , जिसपर अधिकारियों ने बताया की ठगड़ा बांध का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है बच्चो के लिए झूले व फॉन्टेन लगाने का कार्य बचा हुआ है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक अरुण वोरा ने जेआरडी स्कूल के निर्माणाधीन कार्य , शिवनाथ नदी मुक्तिधाम जाने वाले रोड को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए । वही पुलगांव ब्रिज में हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर चिंता जताई एवं गणेश विसर्जन के समय शिवनाथ नदी पर एसडीआरएफ की टीम तैनात हो जिससे गणेश विसर्जन के समय कोई भी जान हानि ना हो ।

विधायक वोरा ने स्पष्ट कहा है कि जो भी ठेकेदार वर्क ऑर्डर होने के बाद भी काम शुरू करने में लेट लतीफी कर रहा है उन्हे 1 हफ्ते का नोटिस दिया जाए , नोटिस देने के बाद भी अगर कार्य चालू नहीं हुआ तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड किया जाए क्योंकि शहर में विकास कार्यों को लेकर कोई ढिलाई बर्दास्त नही की जाएगी ।

बैठक में उपायुक्त मोहेंद्र साहू , कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम , राजेश पांडेय , प्रकाश चंद थावानी, जितेंद्र समैया , आरके बोरकर , संजय ठाकुर , पंकज साहू , विकास दमाहे , स्वेता महलवार , करण यादव के अलावा अन्य निगम अधिकारी उपस्थित थे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...