रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई पिनाकल ने नेत्रहीन स्कूल में डोनेट किया कंप्यूटर… बच्चों को डांस की ट्रेनिंग के साथ बांटे गिफ्ट और स्नैक्स

भिलाई। रोटरी क्लब ऑफ़ भिलाई पिनाकल द्वारा शुक्रवा 15 सितम्बरको बेसिक एजुकेशन प्रोग्राम के अन्तर्गत नेत्रहीन विद्यालय, भिलाई-3 में कंप्यूटर डोनेट किया गया। इसके साथ ही बच्चों को इसका प्रशिक्षण भी दिया गया और डांस की भी ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने डांस का क्लब के समक्ष प्रस्तुतीक़रण किया। बच्चों ने अपने प्रतिभा का जलवा बिखेरे। उनकी प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी। ग्रुप डांस व भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति ने क्लब के सदस्यों के रोंगटे खड़े कर दिये।

भिलाई-3 दीप ज्योति नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों ने जब हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ किया, तो तालियों से परिसर गूंज उठा। 45 से 50 बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद क्लब के मेंबर्स के द्वारा स्नैक्स और बच्चों को गिफ्ट डिस्ट्रीब्यूट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष ट्विंकल गोयल, सचिव स्मिता अग्रवाल एवं मेंबर्स जया मिश्रा, शालू गोयल, संगीता गर्ग, अदिति गुप्ता, पायल बंसल, मुक्ता शाह, तनुश्री, प्रियंका लुनिया, स्नेहा गुलाटी,पूर्वा, विभा, तिश्या गर्ग के साथ सभी का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...