CG में बने गोबर के दिए से विदेशों में भी जगमग होगी दिवाली: इस गोशाला में बने दिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय तक… लाखो दीपक का नि:शुल्क होगा वितरण

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनोहर गोशाला की ओर से नि:शुल्क गोबर के दिए वितरित किए जा रहे हैं। कामधेनू गोमाता के गोबर से निर्मित औषधीय युक्त गोबर के वैदिक दीपक भारत सहित विदेशों में भी दिवाली पर जगमगाएंगे। इसके लिए मनोहर गोशाला की ओर से अमेरिका, ब्राजील सहित कई देश कोरियर के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी गोबर के दिए प्रे​षित किए जा चुके हैं।

मनोहर गोशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी अ​खिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया, गोशाला में इस वर्ष दिवाली पर नि:शुल्क वितरण के लिए एक लाख से अधिक दीपक का निर्माण किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक करीब साढ़े चार लाख दीपक नि:शुल्क पिछले चार साल में वितरित किए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...