भिलाई स्टील प्लांट के अंदर से पकड़े गए 42 मवेशी: इन्फोर्समेंट और सेफ्टी डिपार्टमेंट चला रहा अभियान…इधर अलग-अलग सेक्टरों से खाली कराया कब्जा

भिलाई। बीएसपी के प्रवर्तन विभाग और सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सयंत्र के भीतर त्रिदिवसीय अभियान 42 आवारा मवेशी पकड़ा गया। साथ ही अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई कर चार आवास खाली कराया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये, प्रवर्तन विभाग द्वारा सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के साथ मिलकर सड़क दुर्घटनाएं रोकने हेतु सयंत्र के भीतर विभिन्न विभागों में आवारा मवेशी पकड़ने हेतु त्रिदिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

आवारा मवेशी के वजह से सयंत्र कर्मियों की हादसे की शिकार होने की संभावना बनी रहती है। खासकर रात्रि पाली में इसे देखते हुए रेल मिल, यूआर एम,गेराज रोड, बोरिया स्टोर, लोको शेड, एस एम एस-3, आर सी एल व मैन गेट से कुल बयालीस(42) आवारा मवेशी पकड़ा गया तथा कोसनागर गौठान के सुपुर्द किया गया।

आज प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाये, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा चार आवास 5R/33/7 तथा 2F/33/7 , 8F/13/04 तथा 14F/13/84 अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाकर अलॉटी तथा रखरखाव कार्यालय को सुपुर्द किया गया।

अवैध कब्जेधारियों भूमाफ़ियायो और दलालो के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...