आधी रात सड़कों पर पैदल निकले दुर्ग पुलिस कप्तान गर्ग: सुरक्षा व्‍यवस्‍था का लिया जायजा… असामाजिक तत्व पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

भिलाई। दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान राम गोपाल गर्ग बीती रात सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लेने पैदल सड़कों पर निकले। हुड़को मे उन्होंने 2 km का पैदल गस्त पैट्रोलिंग भी किया। नेवई थाना पहुंचकर रात्रि गस्त में लगे बल को चेक किया। साथ ही रात्रि में घूमने वाले असामाजिक तत्व एवं संदिग्ध लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए ।

मंगलवार की रात को सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा रात्रि में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा हुडको सेक्टर में करीबन 2 km क्षेत्र में पैदल चलकर पैट्रोलिंग की गई, पेट्रोलिंग में हुडको बाजार से होते हुए भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर गश्त में लगे आधिकारी/कर्मचारियो को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उन्होंने रात्रि में घूमने वाले असामाजिक तत्व एवं संदिग्ध लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए, साथ ही बिना कारण रात में घूमने वालो से लोगो से कड़ाई से पूछताछ करने के लिए कहा।

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा थाना नेवई क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के बाद थाना नेवई आकस्मिक चेकिंग हेतु पहुंचे। जहां रात्रि ड्यूटी में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारी से पूछताछ की गई, पूछताछ बाद गस्त में रवाना हुए अधिकारियो/कर्मचारियों के बीट पर होने की जानकारी लेकर क्षेत्र की खैरियत रिपोर्ट ले कर सर्तकता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...