डिप्टी CM अरूण साव लोरमी में धान बोनस वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल; किसानों को बोनस वितरण का दिया प्रमाण पत्र… जिले के 87 हजार से अधिक किसानों को दी गई 145 करोड़ रुपए से अधिक की बोनस राशि

मुंगेली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर आज किसानों को लंबित दो वर्ष के धान के बोनस की राशि प्रदान की गई। उप मुख्यमंत्री अरूण साव मुंगेली जिले के लोरमी में आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को बोनस वितरण का प्रमाण पत्र दिया। साव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। उन्होंने बोनस की राशि मिलने पर मुंगेली जिले सहित प्रदेश भर के किसानों को बधाई दी। मुंगेली जिले के 87 हजार 36 किसानों के खाते में आज 145 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपए से अधिक की लंबित बोनस राशि अंतरित की गई। इनमें वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले 42 हजार 254 किसानों को 69 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक की राशि और वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले 44 हजार 782 किसानों को 76 करोड़ तीन लाख रुपए से अधिक की राशि शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री साव का लोरमी में कार्यक्रम में लोगों ने प्रतीकात्मक हल देकर और खुमरी पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मोदी की गारंटी पर हमने अमल करना शुरू कर दिया है। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया और आज पूरे प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में वर्ष 2014-15 और 2015-16 की लंबित बोनस राशि रूप में 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस है और उनके जन्म दिन को पूरे भारत में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है और आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के किसानों को लंबित बोनस राशि का वितरण किया गया।

उप मुख्यमंत्री साव ने लोरमी विधानसभा के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने हमें इस क्षेत्र से विजयी बनाकर भेजा है और हम भी उसी ऊर्जा से इस क्षेत्र में एवं प्रदेश के विकास के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की गारंटी में जितने वादे किए हैं, उन सभी को पूरा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की उन्नति और खुशहाली के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाएंगे और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ के नारे को साकार करते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर और तोखन साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक कार्यक्रम में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – 3 लोगों की मौत: शादी समारोह में...

CG - 3 लोगों की मौत रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार तीन...

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के गाइडेंस में 26...

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला प्रशासन रायपुर द्वारा 26 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक...

CG – शर्मनाक मामला: नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी...

नाबालिग चाचा ने नाबालिग भतीजी का किया रेप क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने...

नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. शुक्ला ने...

दुर्ग। नर्सिंग होम एक्ट के दुर्ग जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने आयुष्मान कार्ड धारक मरीज और उनके परिजन के लिए दुर्ग स्वास्थ्य...

ट्रेंडिंग