हसदेव में हो रहीं जंगल कटाई का युवा कांग्रेस ने किया विरोध: दुर्ग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन… BJP पर लगाया ये आरोप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में इन दिनों हसदेव जंगल में कटाई का मामला ट्रेंडिंग में हैं। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव शशांक सन्नी साहू के नेतृत्व में हसदेव में हो रही जंगल कटाई को तुरंत रोकने की मांग की। शशांक सन्नी साहू ने कहा कि जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है वैसे ही भाजपा सरकार आदिवासियों पर अत्यचार करती है इन्हें लज्जा नहीं आती चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश में भाजपा की सरकार हो। ये सब अडानी अम्बानी की गोद में बैठ कर उनकी जी हुज़ूरी करने लगते है प्रदेश में खुद आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद आदिवासी भाइयो पर ज़ुल्म की शुरुवात हो चुकी है। इनका पोर्टपोलियो नहीं बनता न ही इनका वन मंत्री बनता है उन्हें तुरंत एनओसी मिल जाती है।

शशांक सन्नी साहू ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने का सन्देश है कि नफ़रत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना है। उन्होंने हसदेव में नफ़रत का बीज बोना शुरू कर दिया है। अडानी खुद अपने आप में एक अलादीन का चिराग है वे चिराग घिसते ही उनके चराग़ से भाजपा के नेता निकल कर कहते है जो हुक्म मेरे आका पुरे प्रदेश में अडानी के अनुरूप काम किया जा रहा है। जिला मुख्यालय में जाकर कलेक्टर को ज्ञापन दे कर हस देव जंगल की कटाई को तत्काल रोकने की मांग की गई जिसमे उपस्तिथ रहे मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद हेमंत तिवारी निखिल खिचारिया अनीस रज़ा संदीप श्रीवास्तव राजकुमार वर्मा राजा विक्रम बघेल नीलेश साहू अशोक मेहरा अनूप सिन्हा राकेश दुबे हरमन दूलाई राकेश दुबे विजय साहू गौरव साहू मुकेश साहू किसान नेता ठाकुर कल्याण सिंह आरिफ़ तिगाला सोनू मुन्ना इशांत पटेल रज्जाक संदीप बख्शी उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था...

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि...

रायपुर में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 40 वर्षीय रिश्तेदार ने वारदात को अंजाम दिया...

CG Crime : ज्वेलरी शॉप में घुसे नकाबपोश बदमाश,...

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में गोली चलने से शहर में हड़कंप मच गया है. दो नकाबपोश बदमाश बरड़िया ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत...

Bhilai News : बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 400...

दुर्ग। भिलाई में बिजली चोरों की अब खैर नहीं। बीएसपी की सख्ती के बाद सेक्टर-7 की अवैध बस्ती में 400 घरों की बिजली काट...

ट्रेंडिंग