26 साल की महिला से गैंगरेप: शॉपिंग मॉल के पास 5 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप; 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य फरार

नोएडा। नोएडा में एक 26 साल की महिला के साथ शॉपिंग मॉल के पास गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। नोएडा पुलिस ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के साथ पांच आरोपियों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इनमें से एक स्थानीय दबंग है। पुलिस ने बताया है कि गैंगरेप की घटना कुछ दिनों पहले हुई थी। पीड़िता ने डर के मारे शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। आरोपियों के दबंग होने के चलते पीड़िता डर गई थी। पीड़िता किसी तरह 30 दिसंबर को पुलिस के पास पहुंची और आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की। पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में 30 दिसंबर को ही FIR दर्ज किया गया था। इसके बाज जांच शुरू कर दी गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान राजकुमार, आजाद और विकास के रूप में हुई है। दो अन्य संदिग्ध के नाम रवि और मेहमी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सोमवार को गिरफ्तार किए गए लोगों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुकमा पुलिस की बड़ी कामयाबी : ओडिशा से दिल्ली-NCR...

सुकमा। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक गांजे की खेप पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह पर सुकमा पुलिस ने शिकंजा...

बेटी से एकतरफा प्रेम को लेकर विवाद, नाबालिग ने...

जगदलपुर। शहर के पनारा पारा इलाके में आपसी विवाद के दौरान एक नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाले 45 वर्षीय मन्नू कश्यप पर चाकू...

प्रतापपुर में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा : हाथियों के...

सूरजपुर। जंगली हाथियों के लगातार हमलों और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।...

दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव,...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में रविवार को एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी...