रंजीत हत्याकांड का आठवां आरोपी एंजल गिरफ्तार: मर्डर के बाद से फरार था…कैंप इलाके से ही पुलिस ने पकड़ा

भिलाई। रंजीत सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी निखिल एंजल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि रंजीत सिंह हत्याकांड में फरार आरोपी निखिल एंजल अन्य आरोपियो के साथ हत्याकांड में शामिल था।

घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था। छावनी पुलिस को सूचना पर कैम्प एरिया में दबिश देकर निखिल को पकड़ा गया। वही अन्य 7 आरोपियो को पुलिस ने एक दो दिन पहले गिरफ्तार किया था।

गौरतलब हो कि 19 जून को शुभदीप सिंह ने शिकायत किया था कि टिम्पू , सोना , चिंकू, लोकेश पाण्डेय समेत अन्य युवकों ने मिलकर रंजीत सिंह का धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गए थे।

छावनी पुलिस को सीसी कैमरे से अहम सुराग हाथ लगने के बाद 6 आरोपियो को जलबांधा खैरागढ़ से पकड़ा गया। वही घटना का मास्टर माइंड भाजयुमो नेता लोकेश पाण्डेय को विशाखापट्नम से पकड़ा गया। वही निखिल एंजल फरार था। रंजीत हत्याकांड में पुलिस ने कुल 8 आरोपियो को अब तक पकड़ चुकी है।

पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ धारा 294 , 506 , 323 , 302 , 34 के तहत कार्रवाई किया है। डीएसपी क्राइम नासर सिद्धकी,छावनी टीआई विशाल सोन, एंटी क्राइम टीआई संतोष मिश्रा समेत इनकी टीम का अहम योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...