बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में योग व प्राणायाम होगा शामिल, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

रायपुर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि आगामी शिक्षण सत्र से विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए प्रदेश के स्कूलों में योग, प्राणायाम, खेल के साथ-साथ मौलिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। अग्रवाल ने यह घोषणा राजधानी रायपुर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए की।

शिक्षा मंत्री अग्रवाल राजधानी रायपुर के भास्कर पब्लिक स्कूल, चंगोरा भाठा और जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भांठागांव के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों और उनके पालकों और उपस्थित शिक्षकगणों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को सामने लाने की जिम्मेदारी परिजनों से ज्यादा शिक्षकों पर होती है क्योंकि एक उम्र के बाद उनका ज्यादा वक्त स्कूल में गुजरता है। यह समझना चाहिए कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं और शिक्षक कुम्हार की तरह, जो बच्चों को एक रूप व आकार देते हैं जिससे उनके बेहतर चरित्र का निर्माण हो सके। इसीलिए सनातन धर्म में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है।

शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के लिए संकल्पित है। इसके लिए हम हमेशा नए योजनाओं के साथ कार्य कर रहे हैं। शिक्षा से राष्ट्र-प्रेम की भावना प्रबल हो तथा अपनी संस्कृति और श्रेष्ठ परंपराओं के प्रति आकर्षण बढ़े ऐसा हमारा प्रयास है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...

CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की तैयारी के लिए कुछ दिन पहले अंबिकापुर आई 28 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

CG News : नाबालिग बेटी से पिता ने किया...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास...

GST पदोन्नति परीक्षा में अनियमितता के आरोप, ननकीराम कंवर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने GST विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित पदोन्नति परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर...