पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंची IT की टीम…प्रदेशभर में भी कारोबारियों के यहां दबिश…

रायपुर। प्रदेशभर में आज सुबह से ही आईटी टीम ने दबिश दे दी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के यहां भी आज आईटी की टीम ने दबिश दी है। भगत के अंबिकापुर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह दबिश दी है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की IT टीम के सदस्य सुबह वाहनों में अमरजीत भगत के घर पहुंचे और जांच शुरू की। अमरजीत भगत का नाम कोयला घोटाले के आरोपियों में शामिल है। 17 जनवरी को ED ने मामले में FIR दर्ज कराई है। इसके बाद अमरजीत भगत जांच के दायरे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम आज तड़के प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित घर और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर, दफ्तर पर भी आईटी की टीम पहुंची है। पूर्व मंत्री भगत के निवास में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीम पहुंची हुई है। लगभग 15 अधिकारी सुबह 7 बजे अमरजीत के निवास पहुंचे। जहां दो टीमें दस्तावेज खंगाल रही है। वहीं रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर पर आईटी की टीम दबिश दी है। तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के ठिकानों पर भी रेड पड़ा है। दुर्ग-भिलाई में भी आईटी की टीम पहुंची है। जहां सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गरीब जनता के राशन की आह है। प्रतिशोध तो जनता ने लिया था, सरकार उसमें कुछ नहीं कहेगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...