भिलाई में 43 टॉवर होंगे सील: इस वजह से निगम करेगा कार्रवाई… निगम कमिश्नर ने बिजली विभाग को भी लिखा पत्र; जानिए वजह

भिलाई। भिलाई में 43 टाॅवर के खिलाफ कार्रवाई होने वाली है। भिलाई निगम अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने अपनी कमर कस ली है। निगम मे देय करो की राशि को पटाने मे हिलहवाला करने वालो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सम्पत्तिकर वसुली हेतु मुनादी करवाया जा रहा है बडे बकायादारों से सम्पर्क कर राजस्व अमला उन्हे नोटिस दे रहे ताकि समय मे राशि जमा कर दे और कुर्की जैसे कार्रवाई से बचे। इसी कड़ी मे निगम क्षेत्र में संचालित मोबाइल टाॅवर कम्पनी द्वारा अनुज्ञा शुल्क, नवनीकरण शुल्क तथा अनुज्ञा शुल्क के अंतर की राशि जमा नहीं किया जा रहा है। अब इनके विरूद्ध निगम प्रशासन सख्त कदम उठाते हुए मोबाइल टाॅवर को सीलबंद करने की कार्रवाई करेगा।

भिलाई निगम क्षेत्र में अलग-अलग नेटवर्क कंपनी के टाॅवर है, इनमें 07 कंपनी के 43 टाॅवर का राशि जमा नहीं हुआ है। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता को टाॅवर से बिजली काटने पत्र लिखा है। भिलाई में संचालित मोबाइल टाॅवर के एजेंसी द्वारा निगम को देय राशि जमा नहीं किया जा रहा है, शुल्क जमा कराये जाने हेतु समय समय पर नोटिस/डिमांड प्रेषित किया गया है, किन्तु अद्यतन तक राशि जमा नहीं कराया गया है। अब निगम 15 ,16 एवं 19 फरवरी को मोबाइल टाॅवर की बिजली कनेक्शन विच्छेदन करने सहित उक्त स्थल पर लगे टाॅवरों को हटाने /सीलबंद करने की कार्यवाही की जाएगी और इस पर होने वाले व्यय राशि की वसुली उक्त कम्पनी से किया जाएगा।

83 लाख रूपए है बकाया
भवन निर्माण अधिकारी हिमांशु देशमुख ने बताया कि भिलाई के 7 टाॅवर कंपनी द्वारा निगम को देय राशि का भुगतान नहीं किया गया है। निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ऐसे 43 टाॅवर है, जिनका बकाया राशि 83,86,856रू है। आयुक्त के निर्देशानुसार बिजली कनेक्शन विच्छेदन सहित टाॅवर स्थल को सीलबंद की कार्रवाई किया जाना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...