IPS राजेश मिश्रा बनाए गए DG जेल: आज ही राज्य शासन ने दी थी सविदा नियुक्ति… संजय पिल्ले हटाए गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में IPS राजेश मिश्रा (सेवानिवृत्त) को सविधा नियुक्ति पर डीजी जेल बनाया गया है। वे एफएसएल की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं अब तक डीजी जेल की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय पिल्ले (सेवानिवृत्त) को उनेक पद से हटा दिया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजेश मिश्रा (भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी) विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, पुलिस मुख्यालय को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोग शाला रायपुर और महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

आपको बता दें कि, एक दिन पहले सेवानिवृत्त हुए आईपीएस राजेश मिश्रा को कुछ घंटे पहले ही संविदा नियुक्ति दी गई है। राजेश मिश्रा 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं। बिलासपुर आईजी रहने के बाद छत्तीसगढ़ में उन्हें कोई खास पोस्टिंग नहीं मिली है। हालांकि, तीन साल वे सेंट्रल डेपुटेशन पर वे सीआरपीएफ में भी रहे। 2022 में वे दिल्ली से लौटे। राज्य सरकार ने उन्हें डीजी का प्रमोशन तो दे दिया मगर कामकाज के मामले में उन्हें खास पद नहीं दिया गया। सीनियर स्पेशल डीजी होने के बाद भी फॉरेंसिक साइंस में वे पिछले डेढ़ साल से समय गुजार रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...