छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी: भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन पहुंचे रायपुर… समीक्षा के साथ लाभार्थी सम्मेलन के लिए हुई प्लानिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के सभी 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने वहीं अभी केवल 6 सीटों में प्रत्याशियों का ऐलान किया है। भाजपा कांग्रेस से एक कदम आगे चल रही है। भाजपा ने लोकसभा की दृष्टि से छत्तीसगढ़ को क्लस्टर में बांटकर उनके प्रभारी की नियुक्ति की है। साथ ही लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विभिन्न समिति का गठन कर उनका कार्य विभाजन किया गया है व जनता के बीच जाकर उनके घरों में झंडा लगवाने, दीवार लेखन, मेरा परिवार मोदी परिवार, व विकसित भारत अभियान के तहत लोगों से मिलकर घोषणा पत्र के सुझाव एकत्र करना शामिल है। साथी प्रत्येक बूथ में 370 वोटों की बढ़त के लक्ष्य पर बैठक में जोर दिया गया।

आज चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक, सहसंयोजक, संभाग प्रभारी ,क्लस्टर प्रभारी, महामंत्री की बैठक लेकर प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महामंत्री संगठन पवन साय ने समिति के कार्यों की समीक्षा की व लाभार्थी सम्मेलन के कार्य योजना तैयार की। भारतीय जनता पार्टी शीघ्र लाभार्थी संपर्क अभियान प्रारंभ कर रही है जिसके तहत छत्तीसगढ़ के 40 लाख लाभार्थियों तक प्रदेश के 125000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ शक्ति केंद्र मंडल जिलों में जाएंगे व लाभार्थियों से चर्चा कर मोदी के कार्यों देश में हुए सकारात्मक परिवर्तन की चर्चा करेंगे और उनके विचार जानेंगे। बैठक में प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन,प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव ,महामंत्री संगठन पवन साय, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा,सरला कोसरिया,भूपेंद्र सिंह सवन्नी, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती ,भरत वर्मा, निरंजन सिन्हा, जगन्नाथ पाणिग्रही , रजनेश सिंह, अनुराग सिंहदेव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...