राज्‍य सूचना आयोग में 2 आयुक्‍तों की नियुक्ति: राजपत्र में अधिसूचना का हुआ प्रकाशन, देखें आर्डर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सूचना आयोग में खाली हुए आयुक्त के पद पर दो राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति कर ली है। जिन दो सूचना आयुक्त की नियुक्ति की गयी है, उनमें रिटायर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर नरेंद्र कुमार शुक्ल और आलोक चंद्रवंशी हैं। दोनों की नियुक्ति की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है। इस नियुक्ति के साथ प्रदेश सूचना आयोग में 4 आयुक्‍त हो गए हैं।

आपको बता दे कि, राज्‍य सूचना आयोग में मुख्‍य सूचना आयुक्‍त और आयुक्‍त का पद लंबे समय से खाली है। राज्‍य के मुख्‍य सूचना आयुक्‍त रहे सेवानिवृत्‍त आईएएस एमके राउत 2022 में आयोग से विदा हो गए थे। इसी तरह आयोग में आयुक्‍त रहे सेवानिवृत्‍त आईएएस अशोक अग्रवाल भी नवंबर 2022 में ही सेवानिवृत्‍त हो गए थे। तब से दोनों पद खाली है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने दोनों पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया था, लेकिन नियुक्ति नहीं हो पाई।

छत्‍तीसगढ़ सूचना आयोग में सूचना आयुक्‍त के दो और पद खाली होने वाले हैं। आयोग में अभी 2 ही आयुक्‍त है। इनमें मनोज‍ त्रिवेदी और धर्मेंद्र जायसवाल शामिल है। दोनों का कार्यकाल इसी महीने खत्‍म हो जाएगा। रिक्‍त हो रहे इन दोनों पदों पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...