CG – नवविवाहिता ने किया सुसाइड: घर के बाथरूम में मिला शव… 8 महीने पहले हुई थी शादी… परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

नवविवाहिता ने किया सुसाइड

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नवविवाहिता के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। उसका शव घर के बाथरूम में मिला है। मामला मानिकपुर चौकी इलाके का है। वहीं मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता आत्माराम जांगड़े ने बताया कि वे लोग भिलाईगढ़ नवापारा के रहने वाले हैं। उनकी बेटी प्रीति जांगड़े की शादी 8 महीने पहले कोरबा के मानिकपुर चौकी इलाके में रहने वाले गौरव जांगड़े के साथ हुई थी। पिता ने बताया कि बेटी के सास-ससुर और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बीमार पड़ने पर भी उसे तंग किया जा रहा था। पिता ने बताया कि खुदकुशी करने से ठीक पहले भी बेटी का कॉल आया था, जिसमें उसने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हालांकि वे समझ नहीं पाए कि बेटी इतनी परेशान है कि वो आत्महत्या कर लेगी। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि मृतका के पति ने घटना की सूचना दी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार वालों का बयान दर्ज किया गया है। मायके वालों ने कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी से ससुरालवालों पर कड़ा एक्शन लेने की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...

यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी, गाड़ी लेने पहुंचे...

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यातायात मुख्यालय परिसर में जब्त कर खड़ी की...

नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने...

रायपुर। बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी...