पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में बाइक सवार से मिले साढ़े 8 लाख रूपए: डॉक्यूमेंट दिखाने पर नहीं दे पाए श्रोत की जानकारी… इस थाने क्षेत्र का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधों की रोकथाम एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत मौदहापारा पुलिस द्वारा मरही माता मंदिर के सामने सरप्राइस चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों की चेकिंग करने पर लाखों रूपए नगदी रकम बरामद किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध मे वैध पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से नगदी रकम 8.50/- (आठ लाख पचास हजार रूपये) थाना मौदहापारा में जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा गठित कमेटी में भेजा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...