CG एग्जाम ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं-12वीं पूरक परीक्षाओं की समय सारणी जारी की… पढ़िए कब से कब तक होगी एग्जाम और क्या है टाइमिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड की पूरक परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी गई है। 10वीं बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 4 जुलाई से 12 जुलाई तक कराई जाएंगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 4 जुलाई से 16 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह की एक ही पाली में होगी। इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक का समय तय किया गया है।

बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए एक विषय के लिए 200 और दो विषयों के लिए 240 रुपए का शुल्क लिया है। वहीं दो से अधिक विषयों की पूरक परीक्षा के लिए 460 रुपए का शुल्क तय किया गया था। मुख्य परीक्षा में आए अंकों को बेहतर करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पूरक परीक्षाओं में शामिल होते हैं।

बोर्ड ने 14 मई को इसके परिणाम जारी किए थे। इसमें 6 लाख 83 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा में 74.23% विद्यार्थी पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा। 12वीं की परीक्षा में 79.30% परीक्षार्थी सफल हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.03 रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...