सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुईं, साथ में बैठक करने वाले कई नेता भी संक्रमित

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस बात की जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला दी है. सुरेजवाला के मुताबिक सोनिया गांधी को हल्का बुखार है. इसी के साथ सोनिया गांधी में कोरोना के हल्के-फुल्के लक्षण पाए गए हैं. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से खुद को आइसोलेट कर लिया है. डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित निकले हैं.

आजादी गौरव यात्रा में शामिल हुई थीं सोनिया गांधी
इससे पहले देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस की ओर से निकाली गई आजादी गौरव यात्रा का कल बुधवार को समापन हो गया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता इस अवसर पर मौजूद रहे.

कांग्रेस के फ्रंटल संगठन सेवा दल की ओर से गत छह अप्रैल को गुजरात के साबरमती से यह यात्रा शुरू हुई थी. सेवा दल के प्रमुख लालजी देसाई का कहना है कि इस यात्रा में शामिल लोगों ने 1300 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया.

दिल्ली में राजघाट पर यह यात्रा संपन्न हुई. इस मौके पर सोनिया गांधी ने पूरी यात्रा में शामिल रहे कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलने की प्रतिज्ञा दिलाई.

8 जून को ED के समक्ष सोनिया को होना होगा पेश
एक दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कल बुधवार को समन जारी कर पेश होने को कहा है.

ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया को अगले हफ्ते आठ जून को पेश होने को कहा है, वहीं राहुल गांधी को आज पेश होने को कहा गया था, लेकिन वह विदेश में हैं और उन्होंने रविवार तक छूट देने का अनुरोध किया है.

समन पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु संघवी ने कहा कि वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी समन का पालन करेंगी, जबकि राहुल गांधी अगर यहां होंगे तो वह जाएंगे अथवा कोई नई तारीख देने का अनुरोध करेंगे. सिंघवी और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने जांच एजेंसी को पेश होने की तारीख को पांच जून के बाद तक टालने के लिए पत्र लिखा है क्योंकि वह देश में नहीं हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...