दर्दनाक हादसे में यूट्यूबर्स की मौत: तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, 4 फेमस Youtubers की हुई मौत

दर्दनाक हादसे में यूट्यूबर्स की मौत

डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मनोटा गांव के पास रविवार रात दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर हो गई। इसमें चार लोगों की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान लकी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज के रूप में हुई है, जो दिल्ली के रहने वाले थे।
गजरौला से बुलंदशहर जा रहे थे यूट्यूबर

अधिकारियों के अनुसार यह दुखद घटना तब हुई, जब चारों लड़कों का ग्रुप किसी काम के लिए गजरौला से बुलंदशहर जा रहा था। हसनपुर सर्कल अधिकारी दीप कुमार पंत ने घटना के बारे में विस्तार से बताया और कहा, “यह दुर्घटना रविवार रात को अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मनोटा पुल के पास हुई, जब तेज गति से जा रही दो कारें आपस में टकरा गईं।

दीप कुमार पंत ने आगे बताया, “चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वे करीबी दोस्त थे और यूट्यूब पर वीडियो बनाते थे। चारों किसी काम से बुलंदशहर जा रहे थे, तभी रास्ते में इस हादसे का शिकार हो गए।” पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अमरोहा भेज दिया है। दूसरी कार में घायल व्यक्तियों का भी इलाज चल रहा है।

2.06 मिलियन लोग हैं सब्सक्राइबर
बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए युवक एर्टिगा कार में सवार थे। सामने से आ रही बोलेरो कार से उनकी टक्कर हो गई। मारे गए चारों यू-ट्यूबर्स के यू-ट्यूब चैनल का नाम Round 2 World है। इस चैनल पर वो कॉमेडी वीडियो बनाया करते थे। उनके यूट्यूब चैनल को 2.06 मिलियन लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...