CG – युवक की बेरहमी से हत्या: 10 बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाए चाकू… सिर, पेट और सीने में किए वार… अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, 2 दिन पहले भी मारपीट की थी

युवक की बेरहमी से हत्या

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां 10 से ज्यादा हमलावरों ने एक युवक को चाकू से वार कर मार डाला। युवक के सिर, सीने और पेट में कई वार किए गए हैं। वारदात के बाद पूरा इलाका तनावग्रस्त हो गया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा में बिजली ऑफिस के पास रविवार रात करीब 10.30 बजे मयूर जसूजा (19) अपने 5 साथियों के साथ बैठा था। इस बीच बदन सिंह मोहल्ले से 10 युवक हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। 2 दिनों पहले मारपीट की घटना को लेकर दोनों में विवाद हो गया। फिर रवि यादव सहित अन्य युवकों ने मयूर जसूजा पर हमला कर दिया।

मयूर के अन्य दोस्तों पर भी हमले की कोशिश की गई, लेकिन वह भाग गए। रवि यादव और युवकों के हमले से मयूर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। उसे मौके पर छोड़कर हमलावर भाग निकले। मयूर के दोस्तों ने करीब 11 बजे उसे गंभीर हालत में CHC मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस रात को अस्पताल पहुंची थी। सूचना पर मयूर जसूजा के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मयूर के चाचा के मुताबिक दो दिन पहले हुए विवाद की शिकायत करने के बाद पुलिस का देर रात कॉल आया, जिसमें कहा गया कि तुम्हारे भतीजे ने लड़ाई की है इसे 302 के तहत अंदर कर देंगे।

मृतक के परिजनों के अनुसार मयूर जसूजा ने भी थाने में शिकायत की थी, जिसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए थे।

बताया जा रहा है कि, 13 जुलाई की रात करीब 9.30 बजे हमलावर युवकों और मयूर जसूजा के बीच विवाद हुआ था। रवि यादव ने मनेंद्रगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, 13 जुलाई की रात वह करीब 10 बजे टहलते हुए खेड़िया टॉकिज के आगे हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था। इस दौरान पीयूष जसूजा, शुभम तिवारी और अन्य दो लोगों ने अपशब्द कहकर मारपीट की। मृतक के परिजनों ने बताया कि, मयूर जसूजा ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही दिखाई यही कारण है कि, आरोपियों के हौसले बढ़ गए।

युवक की हत्या के बाद मनेंद्रगढ़ पुलिस भी सक्रिय हो गई है। 6 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कुछ युवक फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...