दुर्ग संभाग में SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार: ACB ने रंगे हाथों पकड़ा… पेमेंट पास करवाने के लिए अधिकारी ने मांगी थी ब्राइब; अब नप गए उप अभियंता साहब…!

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छत्तीसगढ़ में आज रिश्वतखोर अधिकारी के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। उप अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के उप संभाग खैरागढ़ प्रभारी एसडीओ SE सौरभ ताम्रकार को ACB ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जगन्नाथ वर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव, गंडई, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी कि उनके पंचायत को नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी के तहत् गौठान में लघु वनोपज बिल्डिंग, कचरा शेड बिल्डिंग, कुटकुट शेड एवं महिला शेड निर्माण कार्य के बिल भुगतान हेतु सौरभ ताम्रकार, उप अभियंता, उप संभाग खैरागढ़ प्रभारी एसडीओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग छुईखदान, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। बिल के भुगतान के एवज में आरोपी द्वारा प्रार्थी से 30,000 रूपये रिश्वत की मांग की थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर सही पाये जाने से आज दिनांक 05.08.2024 को ट्रेप आयोजित किया गया। प्रार्थी को आरोपी सौरभ ताम्रकार, प्रभारी एसडीओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग छुईखदान के कार्यालय में भेजा गया, जहां 30000 रू० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी सौरभ ताम्रकार को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...