CG में ACB की एक और कार्रवाई: शिक्षा विभाग का बाबू 12 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, चपरासी से मांगी थी रिश्वत

CG में ACB की एक और कार्रवाई

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचारी बाबू को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घटना बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। जहां शिक्षा विभाग का बाबू गौतम सिंह ने एरियर्स राशि जारी करने के एवज में मिडिल स्कूल के चपरासी से 12 हजार रुपए की मांग की थी।

आफिस के सहायक ग्रेड 2 को आफिस के ही प्यून से ही 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। विभाग के ही एक चपरासी नितेश पटेल से स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू गौतम सिंह ने पैसे की मांग की थी। वही एसीबी की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक एसीबी में शिक्षा विभाग के ही प्यून नितेश सिंह ने शिकायत की थी, कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पदस्थापना शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 गौतम सिंह पैसा रिलीज करने के नाम पर उससे 12 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत पर एसीबी ने जांच की, मामला सही पाये जाने के बाद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने का जाल बिछाया गया। एसीबी की टीम ने शिकायत की तस्दीक की और निर्धारित तिथि पर कार्यालय में दबिश दी..और सहायक ग्रेड 2 को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसे पर कोर्ट का बड़ा फैसला...

दुर्ग। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बेटे को बाइक चलाने देना एक पिता को भी भारी पड़ गया। सड़क हादसे में युवक की मौत के...

राज्योत्सव पर PM मोदी का छत्तीसगढ़ को खास संदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर प्रदेश के साथ अपने पुराने संबंधों...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों के नामों का ऐलान...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदेश की 36 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। संस्कृति एवं...

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...