ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के OTP सेंटर्स पर EOW का बड़ा एक्शन: डेढ़ हजार सिम और 50 मोबाईल जब्त, पूर्व में गिरफ्तार 3 आरोपियों से मिली थी लीड; बिहार और भिलाई में छापा

रायपुर। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक के खिलाफ EOW की करवाई लगातार जारी है। विभाग ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि, ऑनलाईन सट्टा मामले के अंतर्गत ब्यूरो में पंजीबद्ध अपराध कमांक-06/2024, धारा 420, 467, 468, 471, 201, 120बी भा.द.वि., धारा 7, 7 (A) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018), धारा 4, 7, 8, 11 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 तथा धारा 4क सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 (यथासंशोधित सार्वजनिक द्यूत (म.प्र. संशोधन) अधिनियम, 1976) में विवेचना की जा रही है।

ब्यूरो को महादेव बुक के ओ.टी.पी. ग्रुप से जुडे हुए 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी और गिरफ्तार तीनों सदस्यों को पुलिस रिमांड में लिया गया था। पूर्व में इनसे 100 से अधिक मोबाईल, लैपटॉप एवं 500 से अधिक सिम जब्त किये गये थे। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर ब्यूरो से टीम रोहतास (बिहार) एवं भिलाई रवाना की गई थीं। आरोपियों के निशानदेह पर महादेव बुक से जुड़े हुए 1500 से अधिक सिम कार्ड एवं 50 कीपेड मोबाइल और जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।

अब तक जब्त सभी सिमकार्ड का डिटेल प्राप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त सिमकार्ड में से सैकड़ों सिमकार्ड महादेव बुक एवं इससे संबंधित अन्य ऑनलाईन सट्टा प्लेटफार्म के प्रमोशनल नम्बर्स हैं जिस पर लोग सट्टा खेलने के लिये व्हाट्सएप में मैसेज करके आई.डी. प्राप्त करते हैं। इन सभी नम्बर्स और इनसे जुड़े हुए व्हाट्सएप एकाउन्ट को ब्यूरो द्वारा बंद करवाया जा रहा है। साथ ही जप्त नम्बर्स में से बहुत सारे नम्बर महादेव बुक के अलग अलग पैनल के डिपॉजिट / विड्रॉल ग्रुप और पैनल से भी जुडे हुए हैं। पैनल से जुड़े इन सभी नम्बर्स के व्हाट्सएप एकाउन्ट को ब्यूरो द्वारा डी-एक्टिवेट कराया गया है। इनमें प्राप्त बैंक एकाउन्ट को होल्ड कराने की कार्यवाही की जा रही है। अब तक इनसे प्राप्त बैंक एकाउन्ट में लगभग 1.50 करोड़ रूपए ब्यूरो द्वारा होल्ड करवाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...