CG – मोबाइल में उलझे और गवां दिए पैर: रेलवे ट्रैक पर बैठकर देख रहे थे मोबाइल, एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए, दो लोगों के पैर कटे

मोबाइल में उलझे और गवां दिए पैर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पर मोबाइल में व्यस्त दो लोग सतीश मनहर और सुनील दीवाकर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनके पैर कट गए। इस हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

वसुंधरा नगर निवासी सतीश मनहर (20) और सुनील दीवाकर (50) सहित कुछ युवक बुधवार की रात अमेरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे थे। सभी मोबाइल देखते हुए आपस में बातचीत कर रहे थे। अचानक एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से आई। जब तक वो संभल पाते और अपने आप को बचाने की कोशिश करते, तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि, जिस समय एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर धड़धड़ाती आई, तब वहां कई युवक बैठे थे। उन्होंने दूर से ट्रेन को देख लिया और अपने साथियों को आवाज देकर भागने के लिए बोला। इस दौरान वहां बैठे कुछ युवकों ने तेजी से भागकर अपनी जान बचाई।

इस हादसे के बाद वहां युवकों की भीड़ जुट गई। तभी वहां से मालगाड़ी भी गुजर रही थी। उसके चालक ने घायल युवकों को देखकर हादसे की सूचना उसलापुर स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने 108 को कॉल किया।

जानकारी मिलते ही संजीवनी 108 के पायलट सुनील गढ़ेवाल और अशोक निराला मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक और अधेड़ का पैर कट गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...