एंड्रयू साइमंड्स की सड़क हादसे में मौत: क्रिकेट जगत में शोक की लहर…ब्रिज के पास पलट गई कार, अस्पताल में तोड़ दिया दम

क्रिकेट फैन्स के लिए रविवार सुबह एक बुरी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक शनिवार रात करीब 10.30 बजे टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हुई। क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि शहर से करीब 50 किलोमीटर वेस्ट में हर्वे रेंज में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। इस कार में एंड्रयू साइमंड्स सवार थे।

साइमंड्स को आई थी गंभीर चोटें
पुलिस ने बताया कि हादसा एलिस रिवर ब्रिज के पास हुआ था। कार में साइमंड्स अकेले थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थी। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

46 साल के एंड्रयू साइमंड्स की मौत के बाद क्रिकेट जगत में निराशा छा गई है। पूर्व क्रिकेटरों ने शोक प्रकट किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दुख साझा किया है।

उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है। पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मार्क टेलर ने कहा कि ‘यह क्रिकेट के लिए एक और दुखभरा दिन है।’ पाकिस्‍तानी दिग्‍गज शोएब अख्‍तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ‘फील्‍ड पर और उससे परे हमारा खूबसूरत रिश्‍ता था।

ये साल ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत के लिए काफी दुखभरा रहा है। इस साल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रॉड मार्श और शेन वार्न का भी निधन हुआ था। शेन वॉर्न की थाईलैंड में फार्म हाउस पर हार्टअटैक से मौत हो गई थी। वहीं अब एंड्रयू साइमंड्स की सड़क हादसा में मौत हो गई है।

हरभजन पर मंकी कहने का लगाया था आरोप
एंड्रयू ने साल 2008 में भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पर आरोप लगाया था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान उन हरभजन सिंह ने मंकी (बंदर) कहा था। भारतीय ऑफ स्पिनर को इस मामले की सुनवाई के बाद क्लीन चिट दे दी गई थी। इस मामले को ‘मंकीगेट’ कहा जाता है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...