KH ग्रुप ऑफ स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव की दिखी धूम: कृष्ण-राधा और गोपियों की परंपरागत वेशभूषा में छात्राओं ने सभी का जीता दिल… मटकी फोड़ कार्यक्रम में दिखा रोमांच… देखिए तस्वीरें

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल ने शनिवार को बड़ी धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया। राधा कृष्ण और गोपियों के परंपरागत वेशभूषा में स्टूडेंट्स ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित भजन व डांस की प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। स्टूडेंट्स ने जब “मटकी फोड़” कार्यक्रम प्रस्तुत किया तो उनका जोश और उत्साह देखते ही बनता था। पानी की बौछारों के बीच आखिरकार स्टूडेंट्स ने मटकी फोड़ ही दिया और पूरा स्कूल परिसर जय कन्हैया लाल के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत कार्यक्रम से हुईं। स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा, डायरेक्टर निश्चय झा और एकेडमिक डायरेक्टर सृष्टि झा को स्टूडेंट्स ने दही हांडी देकर स्वागत किया। भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना पश्चात नन्हे स्टूडेंट्स ने श्लोक “मन्दं दयन्तं प्रभया लसन्तं” का पाठ किया। तत्पश्चात गर्ल्स स्टूडेंट्स ने “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी” भजन की आकर्षक प्रस्तुति दी।

इसके बाद राधा कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा में स्टूडेंट्स ने कृष्ण भक्ति पर आधारित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कृष्ण और राधा बन नन्हे स्टूडेंट्स ने सबका मन मोह लिया। नन्हे कन्हैया का दही खाना, मटकी फोड़ना और मां यशोदा का नाराज होना आदि प्रहसनों से स्टूडेंट्स ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस मनमोहक नृत्य के पश्चात स्टूडेंट्स ने “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी।

स्टूडेंट्स के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का सभी ने खूब आनंद लिया। आंखों पर पट्टी बांधे जब स्टूडेंट्स हाथ में डंडे लिए मटकी की ओर बढ़ते तो अन्य स्टूडेंट्स चिल्लाकर उनका उत्साह बढ़ाते। आखिरकार दो स्टूडेंट्स ने सही निशाना लगाया और मटकी फोड़ प्रतियोगिता को जीत लिया।

कृष्ण जन्माष्टमी का सबसे रोमांचकारी कार्यक्रम था परंपरागत मटकी फोड़। रस्सियों से बंधे और हवा में लटके मटकी को फोड़ना स्टूडेंट्स के लिए काफी रोमांचकारी था। 15 -15 स्टूडेंट्स के ग्रुप ने मटकी फोड़ने की कोशिश की। स्टूडेंट्स जब एक दूसरे के कंधे पर पांव रखकर मटकी की ओर बढ़ते तो नीचे से अन्य स्टूडेंट्स पानी की तेज बौछार करते। पहले के दो ग्रुप सफल नहीं हो पाए लेकिन तीसरे ग्रुप ने मटकी फोड़ने में सफलता प्राप्त कर ली। मटकी फोड़ते ही पूरा स्कूल परिसर जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजायमन हो उठा। सभी ने तालियां बजाकर इस ग्रुप का स्वागत किया। विजेता ग्रुप को प्रिंसिपल विभा झा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में सभी स्टूडेंट्स को मिष्ठान वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...