छत्तीसगढ़ में फिर गैंगरेप : सिलाई मशीन लेने निकली युवती से 5 दरिंदो ने किया दुष्कर्म, पांचों आरोपी गिरफ्तार

कोण्डागाँव। केशकाल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना दिनांक के 20 दिन बीतने के बाद 29 अगस्त को पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़िता द्वारा केशकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के चंद घंटों में ही कोंडागांव सायबर सेल व केशकाल पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना में संलिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोंडागांव एसपी वाय अक्षय ने पांचों आरोपियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आज केशकाल पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर सम्पूर्ण मामले का खुलासा करेगी।

बता दें कि 9 अगस्त की शाम सिलाई मशीन लेने के लिए घर से निकली युवती के साथ 5 युवकों ने ज़बरदस्ती अनाचार किया था, लेकिन बदनामी के डर से पीड़िता व उसके परिजनों ने थाने में किसी प्रकार का रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाया था। घटना ले 20 दिन बाद 29 अगस्त को पीड़िता व उसके परिजन केशकाल थाना पहुँचे और सम्पूर्ण घटना के सम्बंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कारवाई की मांग की। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर केशकाल पुलिस ने तत्काल पांचों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किया।

चंद घंटों में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आज दोपहर केशकाल पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर सम्पूर्ण मामले का खुलासा करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...