छत्तीसगढ़ में रेलवे ने फिर रद्द की 11 ट्रेनें, यात्रा करने से पहले चेक कर ले लिस्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर से बुरी खबर है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेनें एक बार फिर रद्द कर दी हैं। 23 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में अधोसंरचना विकास के तहत विजयवाड़ा- काजीपेट- बल्लारशाह सेक्शन में नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई और एनआई का काम होना है। इस काम के चलते 11 गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाडियां

1) 27 सितंबर एवं 01 व 04 अक्टूबर 2024 को यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12251 यशवंतपुर–कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी

2) 29 सितंबर एवं 03 व 06 अक्टूबर 2024 को कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर वेनगंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी

3) 25 व 28 सितंबर एवं 02 व 05 अक्टूबर 2024 को कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी

4) 23, 26 व 30 सितंबर एवं 03 अक्टूबर 2024 को कोचुवेली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी

5) 23 व 30 सितंबर 2024 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07005 सिकंदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी

6) 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर 2024 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07006 रक्सौल- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी

7) 28 सितंबर एवं 05 अक्टूबर 2024 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07051 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी

8) 01 एवं 08 अक्टूबर 2024 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07052 रक्सौल- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी

9) 23, 25 व 30 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2024 को पटना से रवाना होने वाली गाडी संख्या 03253 पटना – सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी

10) 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर 2024 को हैदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07255 हैदराबाद – पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी

11) 27 सितंबर एवं 04 अक्टूबर 2024 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07256 सिकंदराबाद – पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

  • 01 अक्टूबर 2024 को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया पेद्दपल्ली – निजामाबाद के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी
  • 24 सितंबर 2024 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल – सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया पेद्दपल्ली – निजामाबाद के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां

06 अक्टूबर 2024 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...