CG में हेडमास्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कई बड़े नेताओं के नाम

बालोद। हेडमास्टर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें ठगी के शिकार होने का जिक्र है। सुसाइड नोट मे कई बड़े नेताओं के नाम भी हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतक देवेंद्र कुमेटी डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ था। मृतक की पत्नी भी टीचर है। मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार चार लोगों को ठहराया गया है।

सुसाइड नोट में नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा कि नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों रुपयों का लेनदेन हुआ था। पुलिस जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हाेगा। सुसाइड नोट में बड़े नेताओं के नाम भी जुड़े हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए बड़ा मौका,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए राज्य खेल अलंकरण, नगद राशि पुरस्कार, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और...

छात्र को अमानवीय सजा! शिक्षिका ने कॉपी में करीब...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक निजी स्कूल से छात्र को अमानवीय और आपत्तिजनक सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : AI की मदद से 12 लाख...

बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने 12 लाख रुपये की सनसनीखेज ज्वेलरी लूट का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चार अंतरराज्यीय हथियारबंद...

ऑनलाइन गेम की लत में साथी आरक्षक का मोबाइल...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को...