दुर्ग के कामधेनु यूनिवर्सिटी में पोल्ट्री मैनेजमेंट और एंटरप्रेनरशिप डेवलपमेंट के लिए होगी ट्रेनिंग… इस महीने 3 दिन होगा आयोजन, सीटें है कम… जल्द करे रजिस्ट्रेशन; जानिए डिटेल

दुर्ग। दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग में मुर्गी पालक किसानों एवं उद्यमियों की विशेष मांग पर मुर्गी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास में 25 से 27 सितंबर 2024 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.आर.बी. सिंह से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुर्गी पालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएंगी।

जैसे की छत्तीसगढ़ में मुर्गी पालन की संभावनाएं, छत्तीसगढ़ की जलवायु के लिए उपयुक्त नस्ले, उनके आवास एवं सामान्य प्रबंधन, कुक्कुट आहार का प्रबंधन, मुर्गियों में रोग प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार, मुर्गियों में होने वाली महत्वपूर्ण बीमारियां, उनका टीकाकरण, रोकथाम, कम लागत में मुर्गी घर का निर्माण, उनकी प्रजनन व्यवस्था, ब्रूडिंग, चूजा, ग्रोवर एवं लेयर पालन एवं प्रबंधन, छत्तीसगढ़ एवं भारत सरकार द्वारा मुर्गी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाऐं जैसे नेशनल लाइव स्टॉक मिशन (एन.एल.एम.) एवं नाबार्ड पोषित योजनाएं, आवेदन प्रक्रिया, बैंक लोन की प्रक्रिया इत्यादि पर विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा सारगर्भित व्याख्यान एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस प्रशिक्षण हेतु 50 प्रतिभागियों का पंजीयन होना है तथा यह प्रशिक्षण स्ववित्तीय योजना अंतर्गत किया जा रहा है। जिसमें आवासीय प्रतिभागियों से 4000 रूपए एवं गैर-आवासीय प्रतिभागियों से 3000 रूपए पंजीयन शुल्क लिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु प्रशिक्षण आयोजक डॉ. ओ.पी. दीनानी, मोबाइल नंबर 6395784673 से संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...