दुर्ग निगम के नए आयुक्त सुमित अग्रवाल ने नए बस स्टैंड का किया निरीक्षण… बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बसों को देख जताई नाराजगी, हटाने के दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग निगम के नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर के नये बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड के मुख्य मार्ग एव निगम पीछे मार्ग पर अव्यस्थित खड़ी बसों व वाहनों पर भी कार्रवाई को कहा। कार्रवाही की बात सुनते ही बस स्टैंड में हड़कंप मच गया। वाहन चालक वाहनों को हटाते दिखे। उन्होंने बस स्टैंड में खड़े बेतरतीब वाहनों को हटाने के निर्देश दिए साथ ही दुकानों के सामने खादी वाहनों को भी सही तरीके से लगाने के दुकानदारों को निर्देशित किया।

आयुक्त ने बस स्टैंड में होटल, पान ठेले व अन्य दुकानदार द्वारा लगाए जा रहे पिकअप वाहनों को भी हटाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही कपड़ा दुकान के सामने खड़े करने वाले वाहन को भी हटाने को कहा। इस दौरान उन्होंने बस के कंडक्टरों एजेंटो को भी हिदायत देते हुए बसों को सही तरीके से लगाने के भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बस स्टेंण्ड पर लोगों को असुविधाएं न हों। आयुक्त ने अधिकारियों के साथ नए बस स्टेंण्ड का जायजा लेते हुए नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नए बस स्टैंड की व्याप्त अव्यवस्थाओं को सुधारने सुबह आयुक्त सुमित अग्रवाल ने यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव सहित अमला के साथ नए बस स्टैंड का निरीक्षण किया और समस्याओं को देखा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मौके पर निगम अधिकारियों को नये बस स्टैंड की समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे सीमा से अधिक क्षेत्र में पोस्टर व साइन बोर्ड को जब्त करें। आयुक्त द्वारा रैन बसेरा भवन का भी मुआयना अधिकारियों के साथ किया। वहाँ रहने वाले लोगों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी भी ली।पूरे नये बस स्टैंड को साफ सुधरा रखने कहा गया. लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। बस स्टैंड में बेतरतीब खड़ी बसों को बस मालिकों से हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने कार्रवाही के दौरान कहा कि बस खड़ी कर बसों की धुलाई कर बस स्टैंड में गंदगी न फैलाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...