CG – 5 शिक्षक सस्पेंड: कलेक्टर ने किया स्कूल का निरिक्षण… किसी ने बना लिया था 11 नवंबर का एडवांस में अटेंडेंस… तो कोई बिना छुट्टी के था गायब, 5 निलंबित

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शिक्षकों के खिलाफ कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है। स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने स्कूल में अव्यवस्था देख तीखी नाराजगी जतायी। नाराज कलेक्टर ने स्कूल के प्राचार्य और संकुल समन्वयक सहित 5 शिक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

कलेक्टर अवनीश शरण स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालय जयरामनगर ब्लॉक मस्तूरी में पहुंचे थे। यहां आठवीं तक की कक्षा संचालित है। आत्मानंद विद्यालय में प्राइमरी व मिडिल स्कूल दोनों संचालित है। अंग्रेजी माध्यम में प्राइमरी स्कूल संचालित है। जबकि हिंदी माध्यम में मिडिल स्कूल संचालित है। कलेक्टर जब यहां पहुंचे तब स्कूल में साफ– सफाई नहीं मिली। इसके अलावा कुछ शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर तो थे पर वह स्कूल में उपस्थित नहीं थे। इस कलेक्टर ने गंभीर माना और महिला प्राचार्य एम मोइत्रा को इसके लिए जवाबदार माना। संकुल समन्वयक के द्वारा भी नियमित निरीक्षण कर कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया जा रहा था। जिसके चलते कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय जयरामनगर में पांच को निलंबित करने के निर्देश दिए है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक और बड़ी गड़बड़ी पकड़ी. शिक्षक मनोज तिवारी ने अटेंडेंस रजिस्टर में सोमवार तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। सोमवार को भी वे स्कूल नहीं जाने वाले थे। इस तरह के फर्जीवाड़े. को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालय जयराम नगर ब्लॉक मस्तुरी निलंबन की अनुशंसा वाले शिक्षकों के नाम –

  • एम मोइत्रा प्राचार्य, मनोज कुमार तिवारी
  • व्याख्याता (एल बी). उषा महानंद
  • व्याख्याता (एल बी), प्रदीप कुमार राठौर
  • व्याख्याता (एल बी) व गणेश राम मिरी
  • संकुल समन्वयक।

धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

स्कूल में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को देखने के बाद कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया. तैयारियों का जायजा लिया व् समिति प्रभारी व् कर्मचारियों को जरूरी निर्देश भी दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...

भिलाई इस्पात संयंत्र में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की...

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए एक हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोक ओवन एवं कोल...