भिलाई में पहली बार आधुनिक शौचालय निर्माण की शुरुआत… बोरिया मार्केट में होगा इंस्टॉल; जिले का पहला सर्वसुविधायुक्त बायो टॉयलेट होगा ये प्रोजेक्ट

भिलाई। भिलाई निगम ने स्टील प्लांट क्षेत्र के सेक्टर-4 बोरिया मार्केट में एक आधुनिक, सर्व सुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह शौचालय जिले में पहली बार बनाया जा रहा है, जिसमें 10 सीटें होंगी और यह पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ भारत मिशन के तहत होगा। इस क्षेत्र में पहले कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं था, जिससे मार्केट के व्यापारियों, नागरिकों, भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों, ठेका कर्मचारियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। नगर निगम के अधिकारियों ने शौचालय के निर्माण के लिए योजना बनाई थी, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। हालांकि, नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय की पहल पर इस परियोजना को आगे बढ़ाया गया और भिलाई स्टील प्लांट व पुलिस बल के सहयोग से कार्य शुरू किया गया। इस शौचालय का निर्माण केंद्र सरकार के सहयोग से हो रहा है, और यह भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में नई पद्धति से बनाए जाने वाला पहला आधुनिक शौचालय होगा। इस परियोजना की शुरुआत के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, अभियंता बसंत साहू, दीपक देवांगन, भिलाई स्टील प्लांट का अतिक्रमण हटाओ दल और भट्टी थाने से पुलिस बल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...