CG – स्कुल के समय में हुआ बदलाव: दो पाली में संचालित होंगे क्लासेज, आदेश हुआ जारी

डेस्क। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसे देखते हुए कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। खास करके सरगुजा संभाग ठंड से ठिठुर रहा है। इस बीच सबसे ज्यादा ठंड से प्रभावित स्कूली बच्चे हो रहे हैं। लिहाजा, स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। अब सरगुजा जिले में भी स्कूल के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक संचालित होगी, जबकि शनिवार को सुबह 8:30 बजे से 12:00 तक स्कूल का संचालन होगा।

वही दो पाली में संचालित होने वाले शालाएं पहली पाली में सोमवार से शुक्रवार तक 8:30 से 12:00 तक और शनिवार को दोपहर 12:15 से 4:15 बजे तक संचालित होगी, जबकि दूसरी पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक 12:15 बजे से 4:15 बजे तक और शनिवार को सुबह 8:30 से 12:00 से तक संचालित होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सियासत में ‘अडानी-BSP’ पर घमासान : मनीष...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। भाजपा नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव...

भिलाई नगर में विकास की बड़ी सौगात : पूर्व...

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये के विकास...

अहमदाबाद में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की तलवार : 21 फेंसर...

रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले प्रथम रैंकिंग फेंसिंग टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भी अपनी चुनौती पेश करेगी।...

सजा का ऐलान : नाबालिग को शादी का झांसा...

बलौदाबाजार। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में बलौदाबाजार की विशेष POCSO...