भिलाई। भारतीय जनता पार्टी 7 से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व प्रदेश संयोजक स्वच्छ भारत अभियान के शंभू गुप्ता के निर्देश पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्य योजना को संचालित किया जा रहा है ।
इसी कड़ी में आज अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला सुपेला मंडल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय के मार्गदर्शन और भाजपा भिलाई स्वच्छता प्रकल्प के संयोजक विनोद देवांगन के नेतृत्व मे सुपेला मंडल के भेलवा तालाब व नेहरू नगर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्वच्छता कर्मियों को गमछा व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राकेश पांडेय, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ रतन तिवारी सुपेला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, स्वच्छता प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद देवांगन, पार्षद चंद्रकला बांधे, जयप्रकाश यादव, मुकेश अग्रवाल, अरुण श्याम कुमार, उत्तम साहू, सुनील शर्मा, मुरलीधर गुल्हने, अशोक जैन, महेंद्र प्रताप सिंह किसान मोर्चा से प्रदीप साहू, रंगे ठाकुर, सुपेला और नेहरू नगर के वरिष्ठ नागरिक सहित स्वच्छता प्रकोष्ठ के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




