Durg News : गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के बीच झगड़ा, नाबालिग को कटर से मारा, हालत गंभीर

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र के तेलहा नाला के पास गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने नाबालिग पर कटर से सिर, गले और जांघ में वार कर दिया। नाबालिग को गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया है।

घायल शेख अखिल ने बताया कि वो गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। तेलहा नाला के पास ही कार्यक्रम था। रात में अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम देख रहा था, तभी वहां शेखर अपने भाई और दोस्तों के साथ पहुंच गया। शेखर किसी बात को लेकर बहस करने लगा। शेख अखिल का कहना है कि शेखर उसका दोस्त है और वो उसे जानता है। झगड़ा होने के बाद वो वहां से जाने लगा। शेखर उसके भाई और उसके दोस्त ने उसे रास्ते में रोक लिया। वह उससे फिर झगड़ा करने लगे। इसी दौरान शेख अखिल के भी साथी पहुंच गए।

दोनों गुटों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि शेखर ने अपने जेब से कटर निकाला और शेख अखिल के सिर, गले और जांघ में तीन चार वार किया। इससे वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शेखर अपने दोस्तों के साथ भाग गया। शेख अखिल के दोस्तों ने डायल 112 को फोन किया। इसके बाद उसे घायल हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया गया। खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...