शराब घोटाला मामला : 8 घंटे तक पूछताछ के बाद ईडी ने पूर्व मंत्री को छोड़ा, लखमा ने कहा- परेशान करने भाजपा लगा रही आरोप, अंतिम तक लडूंगा लड़ाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से शुक्रवार को ED ने करीब 8 घंटे पूछताछ की। लखमा के बेटे हरीश और उनके तत्कालीन OSD रहे जयंत देवांगन से भी पूछताछ की गई। रात करीब 8 बजे पूछताछ के बाद ईडी ने सभी को छोड़ा। ईडी के दफ्तर से बाहर निकलने के बाद कवासी लखमा ने कहा, भाजपा ने मुझे परेशान करने के लिए आरोप लगाए हैं। इसकी लड़ाई अंतिम तक लडूंगा। जब तक जिंदा रहूंगा, आदिवासियों के लिए लड़ता रहूंगा।

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा, “ईडी द्वारा मांगे गए दस्तावेज़ मैंने उन्हें सौंप दिए हैं। हालांकि, मेरे पूछे गए सवालों का जवाब ईडी ने नहीं दिया। मुझसे जो कागज मांगे गए थे, वे मैंने जमा किए हैं। कुछ बातें सभी ने पूछी, जिसका मैने जवाब दिया। कुछ कागज बाकी हैं, जिन्हें पेश करने के लिए मैंने और कुछ दिन का समय मांगा है। मेरी बेटी और पत्नी ने संपत्ति का ब्योरा दिया है, अभी बड़े बेटे और बहू का देना है।”

पूछताछ से पहले लखमा ने मीडिया से कहा कि, मैं निर्दोष हूं। जो भी मुझे परेशान करेगा ऊपरवाला उसे नहीं छोड़ेगा। कहीं पर भी कैश और फूटी कौड़ी नहीं मिली। बता दें कि शराब घोटाला मामले में ED को कवासी के खिलाफ सबूत मिले हैं। ED का दावा है कि कवासी अवैध शराब बिक्री पर कमीशन लिया करते थे।​

बता दें कि ईडी ने 28 दिसंबर को कवासी लखमा के साथ-साथ उनके पुत्र के निवास में छापा मारा था, जिसमें ईडी ने नकद लेन-देन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...