रायपुर कलेक्टर सिंह ने संभाला नगर निगम में प्रशासक का पदभार, मेयर का कार्यकाल हुआ समाप्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निगमों में प्रशासकों ने जिम्मा संभालना शुरू कर दिया है। कल ही रायपुर में निगम जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म हुआ था, जिसके बाद आज से सरकार की तरफ से नियुक्त प्रशासक के रुप में रायपुर कलेक्टर ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। इस अवसर पर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि रायपुर नगर निगम की निर्वाचित परिषद का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्‍त हो गया है। राज्‍य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्‍त होते ही वहां प्रशासक पदभार ग्रहण कर लेंगे। इसी के तहत कलेक्‍टर ने आज निगम के प्रशासक के रुप में पदभार ग्रहण किया। रायपुर नगर निगम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने चार्ज संभालते ही पेंडिंग पड़े पेंशन की फाइल पर साइन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...

भिलाई इस्पात संयंत्र में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की...

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए एक हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोक ओवन एवं कोल...