दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने दवा कारोबारी को बनाया शिकार

दुर्ग। जिले में एक दवा कारोबारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 42 लाख रुपए खाते में होल्ड कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

एएसपी भिलाई सुखनंदन राठौर ने बताया कि, दवा कारोबारी को एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का ऑफर मिला था। उसमें उसे अधिक मुनाफा देने का वादा किया गया था। शुरुआती निवेश पर मुनाफा मिलने से उनका विश्वास बढ़ा, फिर अपनी बचत से 83 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे लाभ मिला और न उसके निवेश के पैसे लौटाए गए। जैसे ही उसे ठगी का एहसास हुआ, उसने हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर केस दर्ज कराया।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों से 42 लाख रुपए होल्ड कर दी। साइबर क्राइम टीम ने बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन को ट्रैक किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

ठगी होने पर 1930 में करें कॉल

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर सतर्क रहें। ऑनलाइन निवेश करने से पहले प्लेटफॉर्म की प्रामाणिकता की जांच कर लें। उसके बाद ही उसमें निवेश करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ईमेल से सावधान रहें। एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि, साइबर ठगों से सावधान रहें।किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1930 या स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...