Durg News : जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में मतदाताओं की पहली पसंद प्रिया साहू

दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमे विभिन्न क्षेत्रों से उम्मीदवार सामने आने लगे है और मतदाता भी अपनी अपनी पसंद बताने लगे है. दुर्ग जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क. – 6 में आरक्षण ओबीसी महिला आने से पुरुष वर्ग मे थोड़ी नाखुशी दिख रही। निजी सर्वे मे मतदाताओं ने महमारा निवासी प्रिया साहू के लिए उत्साह दिखाया और प्रिया साहू को मजबूत दावेदार बताते हुए विजयी प्रत्याशी मानने लगे हैं।

आपको बता दे कि प्रिया साहू युवा चेहरा है और शिक्षित है जो की पेशे से वकील है। प्रिया साहू समाज के जिला युवा प्रकोष्ठ की भी पदाधिकारी है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की युवा टीम की संयोजिका की जिम्मेदारी में है।

प्रिया सिर्फ अपने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में भी कई सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य करती रहती है। उनके द्वारा कई जरूरतमंदो की इलाज करवाई गई है। साथ ही कई दिव्यांग़ व्यक्तियों को साइकिल दिलवाया है। कई बच्चो एवं उनकी माताओं को जागरूक करने का काम भी किया है। बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 6, मे 18 पंचायत थनोद, बिरेझर, अंजोरा (ख), चंगोरी,सिलोदा, खपरी, महमारा, गनयारी, नगपुरा, बोरई, रसमडा,भेड़सर, कोटनी,अंजोरा (ढ),दामोदा, खुरसूल, पीपरछेड़ी, ढाबा,डंडेसरा आते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...