दुर्ग में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, गोंदिया रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार, एक बच्चे का बाप है दरिंदा

दुर्ग. जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गया था। आरोपी को उतई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। पूरी घटना उतई थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा कि दरिंदा एक बच्चे का बाप है।

क्राइम ब्रांच के डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि 18 जनवरी को परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 6 साल की बच्ची के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया है। बच्ची ने उन्हें बताया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गया था। इसके बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बच्ची जब दर्द से घर में रोने लगी और उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे।

गोंदिया रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र की तरफ भाग गया था। पुलिस ने जब उसका लोकेशन ट्रैस किया और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसका पीछा किया तो उसका गोंदिया की तरफ जाने का पता चला। इसके बाद पुलिस त्रिनयन एप का सहारा लेकर गोंदिया रेलवे स्टेशन पहुंची और आरोपी को स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...