त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना… दुर्ग जनपद के 257 मतदान केन्द्र में 17 फरवरी को मतदान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत 17, 20 एवं 23 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग में 17 फरवरी 2025 को पंचायत प्रतिनिधि चुनने मतदान होगा। मतदान दलों को आज पालीटेक्निक कॉलेज सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान सामग्री प्रदान कर संबंधित मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मौका निरीक्षण कर मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों से रु-ब-रु चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच-सफेद, सरपंच – नीला, जनपद सदस्य -पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र है। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। मतगणना पश्चात् मतदान दलों द्वारा निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र में ही मतदान सामग्री 17 फरवरी की शाम से देर रात्रि तक जमा की जाएगी। मतगणना का सारणीकरण 18 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। सारणीकरण के बाद जनपद पंचायत कार्यालय से परिणाम घोषित किये जायेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...