छत्तीसगढ़ DGP को बाबा की बारात का न्यौता… बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने दिया आमंत्रण

भिलाई। महाशिवरात्रि पर भिलाई में बाबा की बारात के आयोजन में हर बार की तरह इस बार भी पुलिस विभाग का खास योगदान रहेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी शुक्ला और एएसपी को आयोजन में शामिल होने के लिए दया सिंह ने आमंत्रण दिया है।

पुलिस प्रशासन के सहयोग से हर साल यह आयोजन और भव्य होता जा रहा है। इस बार बाबा की बारात 26 फरवरी को बड़े धूमधाम से निकलेगी। मुख्यमंत्री समेत अन्य आला अफसरों को भी दया सिंह ने आमंत्रण कार्ड दिया है और आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। बाबा की बारात में राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव के भी शामिल होने की संभावना है।

इस आयोजन को लेकर शहर और प्रदेशभर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। भिलाई में आयोजित होने वाली यह बारात सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी बारात मानी जाती है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा 17वें वर्ष आयोजित हो रही इस बारात को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...