पुरानी पेंशन बहाली पर सीएम का छग अधिकारी-फेडरेशन ने किया सम्मान…सीएम बघेल बोलें: सरकार की ताकत होते हैं अधिकारी- कर्मचारी…

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री पेंशन दृष्टा सम्मान समारोह में शामिल हुए । फेडरेशन द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहली के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आयुक्त सीआर प्रसन्ना, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व आयुक्त हाउसिंग बोर्ड डॉ.अय्याज तम्बोली, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, फेडरेशन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे ये जानकर प्रसन्नता हुई कि पुरानी पेंशन लागू होने से आप सभी में अपार उत्साह का संचार हुआ है। अब आपके भविष्य की चिंता खत्म हो गई है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी समस्याएं बताई हैं सभी का निराकरण किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को अंशदायी पेंशन योजना से जो कठिनाई आ रही थी इसका मुझे अंदाजा था। सभी लोग सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान से जीवन गुजारना चाहते हैं। किसी सरकार की ताकत अधिकारी-कर्मचारी होते हैं, आप चिंतित रहेंगे तो कार्य भी प्रभावित रहेगा, इसलिए ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई ताकि आपका मनोबल ऊंचा बने रहे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने कोरोना में बहुत काम किया। इस महामारी में कई लोगों की जान भी गई फिर भी आप सभी डटे रहे और एकजुटता के साथ काम किया । इसका परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ के महामारी के दौरान प्रबंधन को देशभर में सराहा गया। इस दौरान कोरोना की वजह से जिन लोगों की जान गई उनके परिवारों का भी हमने ध्यान रखा । ऐसे परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति की छूट की समय सीमा को खत्म किया ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों ने कोरोनाकाल में वेतन कटौती की लेकिन हमारी सरकार ने वेतन नहीं काटा ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...