VIDEO- दुर्ग में डायल-112 से बच गई युवती की जान: सुसाइड करने शिवनाथ नदी में कूद गई…डूबते देख लोगों ने डायल-112 में लगाया कॉल, नदी में डूब रही युवती को जवान ने निकाला बाहर

भिलाई। एक्के नंबर सब्बो बर… डायल-112…एक कॉल पर लोगों को क्विक मदद मिल रही है। आज शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में डायल-112 की सक्रियता से एक युवती की जान बच गई। युवती सुसाइड करने की नीयत से नदी में छलांग लगा दी थी। वह नदी में डूब भी रही थी। वहां मौजूद लोगों की नजर युवती पर पड़ी। लोगों ने तत्काल डायल-112 को कॉल किया।

पुलगांव थाने से लगे डायल-112 की टीम पहुंची। डायल-112 के जवान नासिर बक्ख और चालक पंकज कुमार निर्मलकर ने तत्काल मदद के लिए जुट गए। आसपास के लोगों की मदद से युवती को नदी से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवती नदी में डूब रही थी। इस दौरान नाक और कान में पानी भर गया था। वह पानी पी चुकी थी। जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आज डायल-112 के स्टाफ से एक युवती की जान बच गई। दुर्ग एसएसपी ने आरक्षक नासिर बक्स के कार्यों की प्रशंसा की है। आगे भी अपनी ड्यूटी को इसी तरह निभाने की कामना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...