सीएम ने हिन्दू कैलेंडर का किया विमोचन : रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के कैलेंडर में है ज्ञानवर्धक जानकारी…

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित हिंदू नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जेके उपाध्याय, मैनेजिंग ट्रस्टी अतुल तिवारी व सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर उपाध्याय ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पहली बार हिन्दू नववर्ष पर आधारित कैलेंडर का निर्माण किया गया है।

इसमें तीज-त्यौहारों, तिथियों और शुभ मुहूर्तों का विधिवत उल्लेख किया गया है । उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि चित्रकूट व रावतपुरा धाम में संस्कृत स्कूलों की स्थापना की गई है। यहां विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, भोजन और आवास की सुविधाएं दी जाती हैं। यहां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही भारत की पुरातन संस्कृति व समृद्ध परम्पराओं की भी जानकारी दी जाती है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...