वाटर टैक्स जमा नहीं करने वालों के काटे गए नल कनेक्शन… 5 के खिलाफ ऑन द स्पॉट एक्शन और 9 को अल्टीमेटम

रिसाली, दुर्ग। वाटर टैक्स जमा नहीं करने वालों रिसाली निगम सख्त नजर आ रहा है। बार बार नोटिस दिए जाने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ रिसाली निगम ने कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर टीम डुंडेरा पहुंची। यहां पर 5 घरों में पेय जल आपूर्ति के लिए दिए कनेक्शन विच्छेद की प्रक्रिया पूरी की गई।

रिसाली निगम संपत्ति कर विभाग के प्रभारी अधिकारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जल कर और संपत्तिकर समेत यूजर चार्ज की राशि कई लोग निर्धारित समय पर जमा नहीं करते। राशि जमा नहीं करने पर नोटिस भी दिया गया। समय पर राशि जमा नहीं करने की वजह से राशि हजारों में पहुंच गई है। वसूली के लिए समय भी दिया गया। इसके बाद भी करदाताओं द्वारा हठ धर्मिता किए जाने पर डुंडेरा के दो वार्डो में नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही की गई। टीम के सदस्यों ने लोकेश्वर प्रसाद साहू, राजू लाल,खेमू राम साहू, जोईधो राम व कृष्ण कुमार के घर में दिए पेय जल आपूर्ति बंद की गई।

राधेश्याम कोर्राम 33600, येशु राम देशमुख 33600, राम नारायण 15000, प्रमोद कुमार 14400, सोमेश कुमार दुबे 14400, ताम्रध्वज मार्कण्डेय 11400, अरविंद कुमार मिश्रा 10600, कोमल लाल साहू 8800 समेत केकती बाई को 8058 रुपए जमा करने की मोहलत दी गई है। राशि जमा नहीं करने पर नल विच्छेद की करवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...