CG – मंत्री को नोटिस: इस मामले में मंत्री को भाजपा ने जारी किया शो-कॉज नोटिस, 48 घंटे के भीतर देना होगा जवाब

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से पार्टी ने जवाब मांगा है। कोरबा निगम सभापति चुनाव में हुए बागी प्रत्याशी की जीत पर पार्टी ने ये एक्शन लिया है। दरअसल कोरबा नगर में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को हराकर भाजपा के ही बागी नूतन सिंह ठाकुर ने सभापति का चुनाव जीता था। इस बड़े उलटफेर के बाद आज ही भाजपा ने नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकर को पार्टी से बाहर कर दिया था। अब प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर लखनलाल देवांगन को भी पार्टी ने शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि सभापति के चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मीडिया में जो बयान दिया गया था, वो अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर आप अपना पक्ष 48 घंटे के भीतर रखें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...