कांकेर ASP को आया हार्ट अटैक: सुबह नाश्ता कर ऑफिस आने की कर रहे थे तैयारी, तभी पड़ा दिल का दौरा… जिला अस्पताल में इलाज जारी… करेंगे रायपुर रेफर

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के एएसपी गोरखनाथ बघेल को मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे शासकीय आवास में दिल का दौरा पड़ा। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी है। वहीं जानकारी मिलते ही कांकेर SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के आला अधिकारी भी कांकेर जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि, सुबह ASP गोरखनाथ बघेल ने घर पर नाश्ता किया। जिसके बाद वे ऑफिस के लिए तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने घर पर मौजूद गार्ड को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन और गार्ड उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल गोरखनाथ बघेल की स्थिति अभी ठीक है। लेकिन फिर भी बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है। रायपुर रेफर करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। सड़क मार्ग से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से रायपुर लेजाया जाएगा। जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...